
आगरा। एक लोमहर्षक घटना में यहाँ के एत्माद्दौला क्षेत्र में पत्नी का सिर काटकर फरार हुआ पति बीते रोज जब थाने में पहुंचा तो हड़कंप मच गया। ये वाकया हरीपर्वत थाने का है। एक दिन पहले हुई थी हत्या। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पति को पत्नी का सिर हाथ में लेकर थाने पहुंचा देख पुलिस वाले भी हैरत में पड़ गए। हरीपर्वत थाना पर आला अधिकारी भी पहुंच गए।
पुलिस निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि आरोपी नरेश कुमार बघेल कछपुरा मेहताब बाग का निवासी है। पत्नी शांति से उसकी नहीं बनती थी। आरोपी कछपुरा चौराहा पर टीवी की दुकान पर मैकेनिक था। उसे एक लड़का और तीन लड़कियां हैं। पुलिस ने उसका मेडिकल कराकर उसे जेल भेज दिया।


Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal