Breaking News

आवश्यकता है पुनः गुरुकुल व्यवस्था प्रारंभ व चल रहे गुरुकुलों को संरक्षण प्रदान करने की-रमेश पाण्डेय

@शब्द दूत ब्यूरो (26 दिसंबर 2024)

प्रतापपुर। क्षेत्र के देवली ग्राम में स्थित श्री बज्रांग आश्रम (देवली मंदिर) में आवासीय गुरुकुल संचालित होता है देश प्रदेश के कई जनपदों से विद्यार्थी वेद,व्याकरण आदि की शिक्षा ग्रहण करते हैं अगल बगल क्षेत्रों से भी छात्र पढ़ने आते हैं।विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षा वस्त्र भोजन पुस्तकें आदि प्रदान किया जाता है।

वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रमेश कुमार पाण्डेय ने आश्रम पहुंचकर आश्रम स्थित श्री हनुमानजी एवं पंचमुखी श्रीशिव जी का वैदिक मंत्रोच्चार से पूजन व हवन किया तथा आश्रम के सभी लोगों को शाल,कंबल दक्षिणा एवं आश्रम को सहयोग राशि प्रदान किया।

गुरुकुल संचालक आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक” ने आये हुए समस्त अतिथियों का चंदन टीका माला अंगवस्त्र आदि प्रदान कर सम्मानित किया। रमेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि भारतवर्ष से गुरुकुल को नष्ट किया गया ताकी कोई भी मानव गुरुकुल से वैदिक धर्म एवं मानवता सीखकर वैदिक धर्म तथा मानवता का प्रचार प्रसार न करे।अतः आवश्यकता है पुनः गुरुकुल व्यवस्था प्रारंभ करने और चल रहे गुरुकुलों को संरक्षण और संवर्धन करने की।यदि गुरुकुल प्राचीन परम्परा अनुसार पुनः साकार रूप ले लेगा तो समाज से अधर्म,अन्याय,अनाचार,अत्याचार स्वत: ही समाप्त हो जायेगा।प्रधानपति पिलिखिनी धीरेन्द्र मिश्र बच्चन ने क्षेत्र वासियों एवं सभी हिन्दुओं से आश्रम के संरक्षण और संवर्धन करने हेतु अपील की ।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान पिलिखिनी श्रीमती शशिकला बच्चन मिश्रा,प्रवंधक धीरेन्द्र नारायण मिश्र,धर्मेन्द्र नारायण मिश्र,घनश्याम तिवारी,ब्रह्मा तिवारी,अभिनव द्विवेदी,आलोक द्विवेदी,पंडित अवधेश पाण्डेय,एड. अनिल द्विवेदी,पंधारी यादव,पंडित विकास मिश्र,कृष्णकांत ओझा,डाॅ त्र्यंबकनाथ उपाध्याय,अखिलेश मौर्य,संतोष तिवारी,पंडित श्यामसुंदर पाण्डेय आदि सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

 कलश यात्रा में भगदड़: 1 महिला की मौत, कई घायल, धार्मिक उत्सव मातम में बदला

🔊 Listen to this घटना में हनुमान कॉलोनी निवासी रति साहू की मौत हो गई, …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-