Breaking News

भीमताल :अल्मोड़ा से हल्द्वानी जा रही बस खाई में गिरी, तीन की मौत, कुछ की हालत गंभीर, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (25 दिसंबर, 2024)

कुमाऊं मंडल के भीमताल में आज बड़ा हादसा हो गया। अल्मोड़ा से हल्द्वानी आ रही रोडवेज बस भीमताल-रानीबाग मोटर मार्ग के आमडाली के पास 1500 फिट गहरी खाई में जा गिरी। बस के खाई में गिरने से बस में सवार 27 लोग छिटककर इधर-उधर गिर पड़े। हादसे में तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। जबकि कुछ यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

हादसे की खबर मिलते ही पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंचा है। घायलों को रस्सी और कंधों पर रखकर पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सड़क पर लाया गया है। सड़क से सीएचसी भीमताल ले जाया गया है। फिलहाल रेस्क्यू अभियान जारी है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-