Breaking News

काशीपुर :इस मेयर प्रत्याशी ने आज से मतदाताओं से मुलाकात कर चुनावी अभियान की कर दी शुरूआत

@शब्द दूत ब्यूरो (20 दिसंबर 2024)

काशीपुर । अभी राष्ट्रीय दलों से दावेदारों के नाम सामने आ रहे हैं। लेकिन एक उम्मीदवार ने अपना चुनावी अभियान आरंभ करते हुए जनता से मुलाकात करनी शुरू कर दी है।

पहाड़पन फाउंडेशन की संस्थापक एवं दो दिन पूर्व निर्दलीय मेयर प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में उतरने की घोषणा कर चुकी कुसुम लता बौड़ाई ने चुनाव की पूरी तैयारी कर ली है,इसी क्रम में आज बौड़ाई द्वारा अपने समर्थकों के घर पहुंच कर चुनाव में सहयोग करने के लिए मुलाकात करना शुरू कर दिया है।

कुसुम लता बौड़ाई का कहना है कि वह चुनाव मैदान में इसलिए उतर रही है ताकि वह बता सके की पर्वतीय समाज समझदार एवं शांत होता है,वह किसी भी क्षेत्र में किसी भी जगह प्रतिनिधित्व करने में सक्षम है,उन्होंने कहा कि यह लड़ाई पहाड़ और तराई की नहीं है बल्कि तराई वासियों को यह संदेश देने की है कि यदि उन्हें काशीपुर का मेयर बनाया जाता है तो वह सभी को संरक्षण प्रदान कर सकती हैं,साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि राजनीतिक ताकतों को यह संदेश देना चाहती हैं कि सिर्फ राजनीतिक बैनर ही चुनाव जीतने के हकदार नहीं है जो जनता चुनाव जिताती है उनका ध्यान 5 वर्ष रखना चाहिए लेकिन ऐसा शहर के अंदर नहीं हो रहा।

कुसुम लता बौड़ाई के चुनाव प्रभारी कार्तिक उपाध्याय ने कहा कि दो दिन बाद निर्दलीय प्रत्याशी कुसुम लता बौड़ाई का प्रथम अस्थाई चुनाव कार्यालय शहर में खोल दिया जाएगा जिसे चुनाव तिथियों की घोषणा के बाद स्थाई बनाया जाएगा तब तक चुनाव की सभी तैयारी अस्थाई कार्यालय से की जाएंगी।

आज कुसुम लता बौड़ाई द्वारा वार्ड नंबर 2 और 3 के अलग अलग क्षेत्र में लोगों से मुलाकात की गई।

Check Also

 कलश यात्रा में भगदड़: 1 महिला की मौत, कई घायल, धार्मिक उत्सव मातम में बदला

🔊 Listen to this घटना में हनुमान कॉलोनी निवासी रति साहू की मौत हो गई, …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-