@शब्द दूत ब्यूरो (19 दिसंबर 2024)
काशीपुर । आगामी निकाय चुनाव के मद्देनजर नगर निगम सामान्य सीट पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव शिवम शर्मा ने चुनाव पर्यवेक्षक प्रभारी रणजीत सिंह रावत एवं पर्यवेक्षक हिमांशु गावा तथा जसपुर विधायक आदेश चौहान के समक्ष कांग्रेस यूथ कोटे से मेयर पद की दावेदारी के लिए आवेदन पत्र सौंपा।
पीसीसी सचिव शिवम शर्मा ने बताया कि इस बार युवाओं को भी कांग्रेस हाई कमान मौका देगी उन्होंने कहा कि श्री राहुल गांधी जी द्वारा युवाओं को भागीदारी के लिए प्रोत्साहित एवं आगे बढ़कर चुनाव लड़ने का आश्वासन दिया है इसी के अंतर्गत यूथ कोटे से काशीपुर नगर निगम सामान्य सीट से उनके द्वारा इस बार दावेदारी प्रबल रूप से की गई है पार्टी हाई कमान युवाओं पर भी चुनाव में टिकट देकर कांग्रेस प्रत्याशी बनाकर चुनाव मैदान में उतारेंगे।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal
