Breaking News

इंतजार खत्म :उत्तराखंड में निकाय चुनाव की प्रशासनिक तैयारियां शुरू, जल्द होगी तारीखों की घोषणा

@शब्द दूत ब्यूरो (27 नवंबर 2024)

आगामी निकाय चुनाव को लेकर रुद्रप्रयाग जिले में प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिले में पांच निकाय हैं, जिसमें एक नगर पालिका व तीन नगर पंचायत हैं।

रुद्रप्रयाग से हमारे जिला संवाददाता ने बताया कि जिले के दो निकाय में चुनाव की जिम्मेदारी महिला रिटर्निंग अधिकारी को सौंपी गई है। रुद्रप्रयाग ज़िले में पांच निकाय क्षेत्र हैं, जिसमें नगर पालिका रुद्रप्रयाग सहित नगर पंचायत तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि, ऊखीमठ और गुप्तकाशी शामिल हैं। ज़िले के दो निकाय में चुनाव की जिम्मेदारी महिला रिटर्निंग अधिकारी संभालेंगी। वहीं, सभी निकाय में सहायक रिटर्निंग अधिकारी भी महिला होंगीं।

यह पहला मौका है, जब निकाय चुनाव की पूरी जिम्मेदारी महिला अधिकारियों को सौंपी गई है। इस पहल का महिला जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने स्वागत किया है। जिलाधिकारी डॉक्टर सौरभ गहरवार ने बताया कि उत्तराखंड में ऐसा पहली बार हो रहा है, जब किसी नगर निकाय चुनाव में रिटर्निंग अधिकारी और सभी सहायक रिटर्निंग अधिकारी महिलाएं होंगी। महिलाओं को निकाय चुनाव में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने से जिला प्रशासन ने महिला सशक्तिकरण का एक बेहतरीन उदाहरण पेश किया है। यह पहल निकाय चुनाव के साथ ही महिलाओं को अन्य क्षेत्रों में भी नेतृत्व करने के लिए प्रेरित करेगी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-