Breaking News

काशीपुर :चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय में संविधान दिवस पर दिलाई गई शपथ

@शब्द दूत ब्यूरो (26 नवंबर 2024)

काशीपुर । चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आज राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 वन्दना सिंह द्वारा स्वंय सेवियों, समस्त प्राध्यापकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को शपथ ग्रहण कराई गई एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ0 रंजना ने संविधान दिवस निर्माण पर व्याख्यान दिया।

स्वयंसेवी नजराना एवं काजल कश्यप ने संविधान दिवस का उद्देश्य और मौलिक अधिकारों के विषय पर अपने विचार व्यक्त किये। दिव्या नेगी ने संविधान दिवस पर कविता वाचन किया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 गीता मेहरा ने किया।

इस अवसर पर एसो0 प्रो0 डॉ0 मंजु सिंह, असि0 प्रो0 डॉ0 अंजलि गोस्वामी, डॉ0 दीपा चनियाल, डॉ0 रंजना, श्रीमती प्राची धौलाखण्डी, श्रीमती शीतल अरोरा, डॉ0 पुष्पा धामा, डॉ0 मंगला, डॉ0 मीनाक्षी पन्त, श्रीमती कृति टण्डन, विजेन्द्र कुमार, कु0 भावना काण्डपाल, कु0 सृष्टि सिंह आदि उपस्थित रहे

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-