@शब्द दूत ब्यूरो (23 नवंबर 2024)
केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल 13 वें राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत से 5099 मतों से आगे चल रही है। उनकी जीत सुनिश्चित हो गई है।
13 राउंड की समाप्ति के बाद भाजपा की आशा नौटियाल को 23130, कांग्रेस के मनोज रावत को 18031, यूकेडी के आशुतोष भंडारी को 1301 जबकि निर्दलीय प्रत्याशी त्रिभुवन चौहान को 9266 मत मिले हैं।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal