Breaking News

रूद्रप्रयाग :कांग्रेस कार्यालय पहुंचे कैबिनेट मंत्री सतपाल का माला पहनाकर स्वागत, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (13 नवंबर 2024)

रूद्रप्रयाग। कभी-कभी कुछ ऐसा हो जाता है जो समझ से परे है। कुछ ऐसा ही बीते रोज उत्तराखंड की राजनीति में देखने को मिला।

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में प्रचार के लिए निकले थे। इसी दौरान वह कांग्रेस के कार्यालय में पहुंच गये। यह देखकर वहाँ कांग्रेस कार्यकर्ता भी हतप्रभ रह गये। लेकिन कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को देखकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजनीतिक सद्भाव का परिचय दिया और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत कर दिया। इसी बीच कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को जब पता चला कि वह भाजपा कार्यालय नहीं वरन कांग्रेस कार्यालय में हैं तो वह कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धन्यवाद देते हुए चुपचाप अपने वाहन की ओर बढ़े और वहाँ से चले गए। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का कांग्रेस कार्यालय में पहुंचने और स्वागत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Check Also

बड़ा राजनीतिक बदलाव: बिहार के मुख्यमंत्री थोड़ी देर में देंगे इस्तीफा, कौन होगा नया मुख्यमंत्री? अटकलें तेज

🔊 Listen to this इस पूरे घटनाक्रम को राज्य की राजनीति में बड़े बदलाव के …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-