Breaking News

काशीपुर :वीरभूमि आवास समिति के राजेश बत्रा अध्यक्ष व जीतेंद्र देवलाल सचिव निर्वाचित, सभी पांच पदों पर निर्विरोध हुआ निर्वाचन

@शब्द दूत ब्यूरो (20 अक्टूबर 2024)

काशीपुर । वीरभूमि एन्कलेव सोसाइटी के कम्युनिटी हाल में यूनाइटेड इन्फ्रा के प्रबंध निदेशक व वीर भूमि आवास समिति के पूर्व अध्यक्ष राजीव गुप्ता की अध्यक्षता में नयी कार्यकारिणी के चुनाव किये गये।

इससे पहले बीती 13 अक्टूबर को एक बैठक में चुनावी कार्यक्रम तय किया गया था। चुनाव प्रक्रिया के तहत आज चुनाव कोर कमेटी अध्यक्ष ब्रजेश शर्मा एवं चुनाव अधिकारी बी डी पांडे के देखरेख में पांच पदों पर निर्वाचन संपन्न हुआ। पांचो पदों पर एक एक ही नामांकन होने की वजह से सभी निर्विरोध रूप से निर्वाचित घोषित किये गये। अध्यक्ष राजेश बत्रा, उपाध्यक्ष रवि चौहान,सचिव पद पर जीतेन्द्र दत्त देवलाल, कोषाध्यक्ष संदीप कोटनाला आय व्यय निरीक्षक  अमित शर्मा निर्विरोध निर्वाचित हुए।

इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख सदस्यों में संतलाल वर्मा, आकाश गुप्ता डी के चौहान हिमांशु पंत अंकित शर्मा श्रीमती पूनम सिंह श्रीमती ऋचा चौहान श्रीमती सरगम अग्रवाल श्रीमती शोभा कोटनाला, आदि उपस्थित रहे। वरिष्ठ नागरिक तथा मुख्य संरक्षक बी पी कोटनाला ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों व सदस्यों को शुभकामनाएं दीं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-