Breaking News

उत्तराखंड में 41 लाख यात्रियों ने किये चार धामों में दर्शन, धामी सरकार के कुशल प्रबंधन को सराहा तीर्थ यात्रियों ने

@शब्द दूत ब्यूरो (15 अक्टूबर 2024)

देहरादून। उत्तराखंड में इस सीजन में चार धाम यात्रियों की कुल संख्या 41 लाख को पार कर गई है। अभी भी यात्री दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। हालांकि अब चार धाम यात्रा अंतिम चरण में पहुंच रही है। आगामी कुछ दिनों में चारों धामों के कपाट छह महीने के लिए बंद होने जा रहे हैं।

चार धाम यात्रा से उत्तराखंड सरकर को राजस्व प्राप्ति के साथ साथ स्थानीय व्यापारियों और बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार उपलब्ध होता है। एक तरह से राज्य की आर्थिकी में भी वृद्धि कहा जा सकता है। न केवल उत्तराखंड वरन आसपास के राज्यों के अलावा नेपाल के नागरिक भी चारधाम यात्रा के सहारे गुजर-बसर करने देवभूमि आते हैं। ऐसे में भारी संख्या में तीर्थ यात्रियों के आने के बावजूद धामी सरकार के कुशल प्रबंधन और व्यवस्था के चलते इस बार यहाँ आने वाले यात्रियों ने इंतजामों की सराहना की।

सबसे अधिक यात्री केदारनाथधाम में मंगलवार तक 13 लाख 67 हजार 567 श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। बद्रीनाथ धाम में 11 लाख 18 हजार 348 व गंगोत्री धाम में सात लाख 53 हजार 397 तो यमुनोत्री धाम में अब तक छह लाख 60 हजार 333 तीर्थयात्रियों ने हाजिरी लगा चुके हैं। साथ ही हेमकुंड साहिब दरबार में एक लाख 83 हजार 722 व गौमुख में अब तक 8993 भक्त मत्था टेक चुके हैं।

वहीं, अभी भी तीर्थयात्रियों का केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम पहुंचने का सिलसिला जारी है। अकेले केदारनाथ धाम में प्रतिदिन 10 हजार के पार तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं।

Check Also

राजस्थान :शिक्षा मंत्री की विवादित टिप्पणी, शरीर दिखाने वाले कपड़े पहन कर स्कूल में आती हैं शिक्षिकाएं, बच्चों पर कुप्रभाव पड़ता है, देखिए वीडियो में और क्या बोले?

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (16 अक्टूबर 2024) नृसिंहपुरी (राजस्थान)। एक कार्यक्रम में …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-