Breaking News

ऊधमसिंहनगर के खटीमा में देह व्यापार के अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश,तीन महिलाओं समेत सात गिरफ्तार

@शब्द दूत ब्यूरो (15 अक्टूबर 2024)

खटीमा। ऊधम सिंह नगर पुलिस ने कोतवाली खटीमा/ झनकईया क्षेत्र से अंतर्राज्यीय अनैतिक देह व्यापार में लिप्त 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

जानकारी के मुताबिक खटीमा झनकईया पुलिस टीम द्वारा होटल शगुन मंडप में रेड मारी गई। जिसमें 04 पुरुष व 03 महिलाओं को वेश्यावृत्ति करते हुए आपत्तिजनक सामग्री के साथ गिरफ़्तार किया गया है । इस मामले में थाना झनकईया में एफआईआर दर्ज कर 89/2024 धारा 3/4/5/7 अनैतिक देह व्यापार अधिनियम व 143 बीएनएस पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तारी के दौरान पूछताछ में जानकारी मिली कि राजकुमार उर्फ राजा द्वारा उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड, दिल्ली , वेस्ट बंगाल भिन्न-भिन्न शहरों की युवतियों को बुलाकर उनसे अनैतिक देह व्यापार कराया जा रहा था व महिलाओं का देह व्यापार किया जाता है ।

गिरफ्तार अभियुक्तों में राजकुमार उर्फ राजा पुत्र पदम कुमार निवासी बनपुरी थाना सितारगंज उधमसिंहनगर, पुष्कर राम पुत्र विक्रम निवासी बंगा फर्त्याल कला चौराहा लोहाघाट चंपावत, सूरज कुमार टम्टा पुत्र भवन कुमार टम्टा निवासी बंगा फर्त्याल कला चौराहा लोहाघाट चंपावत, आकाश पुत्र लालता प्रसाद निवासी धनपुरी न्यूरिया पीलीभीत उत्तर प्रदेश, पूनम देवी पत्नी सारिक निवासी कर का वीर सिंह कानपुर उत्तर प्रदेश, जैस्मिन पत्नी मिलन निवासी 24 परगना पश्चिम बंगाल, टीना देवी उर्फ पायल पत्नी विजय कुमार निवासी कवि नगर गाजियाबाद उत्तर प्रदेश शामिल हैं।

Check Also

 कलश यात्रा में भगदड़: 1 महिला की मौत, कई घायल, धार्मिक उत्सव मातम में बदला

🔊 Listen to this घटना में हनुमान कॉलोनी निवासी रति साहू की मौत हो गई, …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-