Breaking News

मेघनाद चरित्रवान, कुंभकर्ण महान वैज्ञानिक, रावण ने छोटी सी गलती की, पैगंबर पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर यति नरसिंहानंद पर एफआईआर, देखिए वीडियो क्या आपत्तिजनक कहा?

@शब्द दूत ब्यूरो(04 अक्टूबर 2024)

गाजियाबाद। गाजियाबाद और मुंबई पुलिस ने श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। उन्होंने एक कार्यक्रम में पैगंबर मोहम्मद साहब को लेकर विवादित बयान देते हुए कहा- दशहरे में रावण के पुतले नहीं जलने चाहिए। उन्होंने पैंगबर पर कई आपत्तिजनक कमेंट किए।

गाजियाबाद के लोहियानगर स्थित हिन्दी भवन में 29 सितंबर को अमर बलिदानी मेजर आसाराम व्याग सेवा संस्थान के बैनर तले एक कार्यक्रम आयोजित हुआ था। इसमें डासना देवी मंदिर के पीठाधीश्वर यति नरसिंहानंद गिरि भी पहुंचे थे। उन्होंने कहा- हम कभी धर्म को समझे ही नहीं। इन्होंने देशों, राष्ट्रों की बात की। उनके पास न एक देश है, न एक राष्ट्र है। जो अपने धर्म पर अडिग रहे, उनके सबके देख लो…कितने राष्ट्र और कितने देश हैं।यति नरसिंहानंद ने कहा- आज मैं केवल एक व्यक्ति के प्रति संवेदना जताता हूं। हम हर साल जलाते हैं मेघनाथ को। मेघनाथ जैसा चरित्रवान व्यक्ति इस धरती पर दूसरा कोई पैदा नहीं हुआ। हम हर साल कुंभकरण को जलाते हैं। कुंभकरण जैसा वैचारिक योद्धा इस धरती पर पैदा नहीं हुआ।

यति नरसिंहानंद ने कहा- उनकी गलती ये थी कि रावण ने एक छोटा सा अपराध किया। आज लाखों साल हो गए, हम रावण को जलाते आ रहे हैं। अब तो ऐसे-ऐसे अपराधी पैदा हो गए हैं, जिनके सामने रावण का कोई अस्तित्व नहीं है।गाजियाबाद में सब इंस्पेक्टर त्रिवेंद्र सिंह ने 3 अक्टूबर की रात इस मामले में यति नरसिंहानंद गिरि के खिलाफ थाना सिहानी गेट में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा-302 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं महाराष्ट्र में ठाणे शहर के मुंब्रा पुलिस स्टेशन में भी यति नरसिंहानंद गिरि पर FIR दर्ज हुई है। ये FIR SDPI के मुंब्रा प्रेसिडेंट मोहम्मद दाउद अहमद ने कराई है। महाराष्ट्र पुलिस ने इसमें नरसिंहानंद गिरि पर BNS की धारा-196, 197, 299 और 302 लगाई है।

Check Also

राजस्थान :शिक्षा मंत्री की विवादित टिप्पणी, शरीर दिखाने वाले कपड़े पहन कर स्कूल में आती हैं शिक्षिकाएं, बच्चों पर कुप्रभाव पड़ता है, देखिए वीडियो में और क्या बोले?

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (16 अक्टूबर 2024) नृसिंहपुरी (राजस्थान)। एक कार्यक्रम में …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-