Breaking News

काशीपुर :पर्वतीय शैली की रामलीला मंचन का हुआ शुभारंभ, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (03 अक्टूबर 2024)

काशीपुर । पर्वतीय शैली की रामलीला मंचन का शुभारंभ बीती रात भाजपा विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, पूर्व मेयर श्रीमती ऊषा चौधरी ने यहाँ सैनिक कालोनी में विधिवत पूजा अर्चना और फीता काटकर किया।

सर्वप्रथम श्री गणेश वन्दना के साथ श्री राम लीला मंचन का विधिवत शुभारम्भ हुआ। पहले दिन नटी-सूत्रधार संवाद, नारद मोह, रावण- कुम्भकर्ण एवं विभीषण द्वारा तप व ब्रह्मा जी द्वारा वरदान देना, रावण द्वारा कैलाश पर्वत उठाने की चेष्टा, रावण का घमण्ड मर्दन, देवगणों द्वारा स्तुति आकाशवाणी, ऋषियों के रक्त से भरा घड़ा जनकपुरी में गाड़ना आदि लीलाओं का मंचन किया गया।

इस अवसर पर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने अपने संबोधन में कहा कि श्रीराम के जीवन की सभी घटनायें और उनका व्यक्तित्व हमारे लिए नैतिकता का सबस अअच्छा उदाहरण है। पारिवारिक रिश्तों की मर्यादा पिता पुत्र, भाई और पति-पत्नी के बीच आदर्श संबंधों की सीख हमें रामलीला मंचन से प्राप्त होती है। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष बी डी कंडवाल ने सभी सहयोगकर्ताओं व आमंत्रित अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से भगवान श्रीराम की लीला का मंचन हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है।

इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों में पूर्व मेयर श्रीमती ऊषा चौधरी, डा यशपाल रावत, कांग्रेस नेत्री इंदुमान, डा गिरीश चंद्र तिवारी,उमेश जोशी एडवोकेट,मोहन बिष्ट, जीवन तिवारी, जगदीश चन्द्र बौड़ाई,गोविंद सिंह रावत, आर सी पांडे, ज्ञानेंद्र जोशी, पंकज पंत, गणेश चंद्र सुयाल, प्रदीप जोशी, योगेश जोशी, एम एस रावत, पुष्कर बिष्ट , जगत बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Check Also

 कलश यात्रा में भगदड़: 1 महिला की मौत, कई घायल, धार्मिक उत्सव मातम में बदला

🔊 Listen to this घटना में हनुमान कॉलोनी निवासी रति साहू की मौत हो गई, …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-