देहरादून। पूरे देश में राष्ट्रपिता कहे जाने वाले महात्मा गांधी की आज जयंती मनाई जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूज्य बापू कहकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।
महात्मा गांधी जी जिन्होंने देश को ग़ुलामी की ज़जीरों से आज़ादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनकी देश भक्ति एवं मातृभूमि के प्रति उनके समर्पण को भुलाया नहीं जा सकता। आज उनकी जयंती के अवसर पर सम्पूर्ण राष्ट्र उनका स्मरण कर एवं उन्हें सादर नमन कर श्रद्धाजंलि अर्पित कर रहा है। वहीं इस मौके पर राष्ट्रपिता का अपमान किये जाने का एक गंभीर मामला सामने आया है।
गौरतलब है कि आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी जयंती पर जहाँ सारा देश श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहा है, वहीं दूसरी ओर अतुल भटनागर नामक शख्स ने महात्मा गांधी का अपमान करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लगाई है। आपको बता दें कि ये वही अतुल भटनागर है जिसकी सुभारती यूनिवर्सिटी में पाकिस्तान ज़िंदाबाद के नारे लगे थे और देहरादून में गौतम बुद्ध के नाम से विवादित मेडिकल कॉलेज का संचालन भी किया जा रहा है।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal