@शब्द दूत ब्यूरो (05 सितंबर 2024)
काशीपुर । शिक्षक दिवस पर जीना जमाटो रेस्टोरेंट की ओर से एक अनोखे तरीके से शिक्षकों को सम्मानित किया जा रहा है। जीना जमाटो रेस्टोरेंट के स्वामी व समाजसेवी सुरेंद्र सिंह जीना ने बताया कि एक शिक्षक की सेवाओं और राष्ट्र निर्माण में योगदान के बदले में उनका ऋण कभी भी चुकाना संभव नहीं है लेकिन जीना जमाटो की ओर से एक छोटा सा प्रयास किया गया है।
उन्होंने बताया कि आज प्रातः शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में पर रामनगर रोड स्थित जीना जमाटो रेस्टोरेंट ने शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए विशेष लक्की ड्रा निकाला। जिसमें शहर के बहुत से स्कूलों को शामिल किया गया और ड्रा में इनाम जितने वाले शिक्षकों का नाम अर्चना खन्ना लिटिल स्कालर स्कूल ,रेनु मैडम विजन वैली स्कूल ,सुमित सारस्वत राजा राम तुला राम सरस्वती विधा मन्दिर ,लता मेडम छावनी चिल्ड्रन एकेडमी ,वैष्णवी मैडम गुरू कुल स्कूल ,नीलम मैडम संस्कार स्कूल ,आभा पाठक मैडम जी.जी.आई.सी.काशीपुर ,संजय सर समर स्टडी कुण्डेश्वरी ,रश्मी पंत मैडम समर स्टडी गर्ल्स अलीगंज रोड ,पूजा शर्मा मैडम माउंट सीनाई मानपुर रोड ,कमल खाती सर राधेहरी डिग्री कालेज ,माधवी बिष्ट मेडम डी ए वी स्कूल ,आनन्द बिष्ट राजकीय प्राथमिक विद्यालय बाजेवाला,बवीता शर्मा इन्द्रा गांधी राजकीय विधालय काशीपुर ,इन सभी सम्मानित प्रत्येक शिक्षक गणों को जीना जमाटो रेस्टोरेंट में फ़ैमिली के चार सदस्यों के साथ डिनर के लिए आमंत्रित किया गया है।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal

