@शब्द दूत ब्यूरो (24 अगस्त 2024)
उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के छोटे बेटे सुयश रावत की ओर से टिहरी झील में क्रूज वोट के लिए टेंडर के आवेदन से विपक्ष के हमले के बीच अब नया मोड़ सामने आया है। राजनीतिक हल्कों में मचे बवाल के बाद अब कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का मीडिया में बयान आया है।
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने मीडिया से कहा कि टेंडर की प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरती गई है। लेकिन वह स्वयं इस विभाग के मंत्री हैं। इसलिए वह अपने छोटे बेटे से टेंडर का आवेदन वापस लेने का आग्रह करेंगे।
उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ और पारदर्शी शासन के पक्षधर हैं। किसी तरह की कोई भ्रांति न हो इसको देखते हुए वह अपने पुत्र का टेंडर आवेदन वापस लेने की बात कर रहे हैं।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal

