Breaking News

काशीपुर :आखिर क्यों गायब हो जाता है महाराणा प्रताप चौक पर लगा तिरंगा?नगर आयुक्त ने बताया ये है कारण

@शब्द दूत ब्यूरो(29 जुलाई 2024)

काशीपुर । शहर के महाराणा प्रताप चौक पर लगा तिरंगा अक्सर गायब हो जाता है। लोग इस पर तरह तरह की प्रतिक्रिया व्यक्त करते हैं। आईये आपको बताते हैं कि कि आखिर बार बार तिरंगा गायब होने का राज क्या है?

तिरंगा देश की आन और शान है यह अपने आप में सही है लेकिन जब यही तिरंगा नदारद हो तो इस तरह के प्रश्न उठना स्वाभाविक है। आजकल भी महाराणा प्रताप चौक पर केवल खंभा है तिरंगा नहीं। स्थानीय जागरूक लोगों ने बताया कि कि तिरंगा गायब होने को लेकर उन्होंने नगर निगम को अपनी भावनाओं से अवगत कराया है।

इस संबंध में मुख्य नगर आयुक्त विवेक राय ने शब्द दूत को बताया कि यह सही है कि तिरंगा नहीं लग पा रहा है। नगर आयुक्त ने बताया कि निगम के पास चार तिरंगे हैं ताकि समय-समय पर तिरंगे को बदला जा सके। लेकिन इसमें सबसे बड़ी दिक्कत आ रही है। अक्सर तेज हवा की वजह से तिरंगा फट जाता है। ऐसे में फटा तिरंगा लगाना राष्ट्रीय ध्वज के प्रोटोकोल के अनुसार गलत है। वहीं उन्होंने साफ तौर पर कहा कि लोग निगम को अवगत कराने की जगह फटे झंडे का फोटो लगा देते हैं। फटे तिरंगे का फोटो लगाना भी एक तरह से अपराध की श्रेणी में आता है।

नगर आयुक्त विवेक राय ने कहा कि अच्छी क्वालिटी के कपड़े से बना तिरंगा लगाया जायेगा ताकि तिरंगा न फटे। उन्होंने लोगों से कहा कि इस संबंध में राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को देखते हुए पूरी सावधानी बरतें ताकि राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान बरकरार रहे।

उधर समाजसेवी राजीव परनामी ने भी राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करने की अपील की है। राजीव परनामी ने कहा कि तिरंगा हमारे देश की शान है। उन्होंने निगम आयुक्त विवेक राय की बात का समर्थन करते हुए कहा कि फटे तिरंगे का फोटो सोशल मीडिया पर डालना अनुचित है। इससे राष्ट्र का अपमान होता है।

Check Also

काशीपुर : “ओरा डिजाइनर बुटीक” का शुभारंभ , कृषि मंत्री गणेश जोशी व महापौर दीपक बाली ने काटा रिबन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) काशीपुर। आज काशीपुर में स्टेडियम …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-