Breaking News

टांडा उज्जैन चौकी प्रभारी ढूंढते रहे ग्राम अहरपुरा

काशीपुर । नगर की टांडा उज्जैन चौकी प्रभारी को नहीं मिला अहरपुरा। ये एक दिलचस्प वाकया आज यहां हुआ।   किसी बड़ी घटना को लेकर काशीपुर कोतवाली में एक फोन आता है। फोन पर बताया जाता कि अहरपुरा ग्राम में तुरंत पहुंचें। कोतवाली में आये इस फोन से हड़कंप मच गया। तुरंत तमाम चौकी प्रभारियों को काशीपुर कोतवाली से फोन कर दिये गये अहरपुरा पहुंचने के लिए। तत्कालीन 10 से पन्द्रह मिनट के भीतर पुलिस फोर्स बताये गये स्थल पर पहुंच गयी संभावित घटना के मद्देनजर। लेकिन टांडा उज्जैन पुलिस चौकी के पुलिस कर्मी आधे घंटे तक ग्राम अहरपुरा को नहीं ढूंढ पाये। जबकि अन्य चौकियों से पुलिस फोर्स आनन-फानन में अहरपुरा पहुंच गई। 

हालांकि बाद में पता चला कि यह एक मॉक ड्रिल थी। पुलिस की मुस्तैदी की जांच करने के लिए। दिलचस्प बात यह है कि कि स्थानीय पुलिस अधिकारियों को भी इस मॉक ड्रिल की जानकारी नहीं दी गई थी। जिला स्तर से यह मॉक ड्रिल की गई थी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर की बेटी शिखा बिस्ला की एकल कला प्रदर्शनी ‘ज़िक्र’ ने अंतर्राष्ट्रीय कला मंच पर रच दिया इतिहास

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) नई दिल्ली |काशीपुर की बेटी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-