Breaking News

उत्तराखंड :लद्दाख हादसे में शहीद जवानों में भूपेंद्र नेगी भी शामिल, आज पहुंचेगा शहीद जवान का शव उनके पैतृक गांव

@शब्द दूत ब्यूरो (30 जून 2024)

श्रीनगर। लद्दाख की श्योक नदी में बीते रोज जलस्तर बढ़ने से सेना के पांच जवान शहीद हुए थे। इन शहीदों में उत्तराखंड का भूपेंद्र नेगी भी शामिल है।

भूपेंद्र नेगी  पौड़ी जिले के पाबौ ब्लॉक के बिशल्ड गांव के निवासी थे। हालांकि उनका परिवार देहरादून में रहता है। भूपेंद्र नेगी के शहीद होने की सूचना के बाद उनके पैतृक गांव में शोक की लहर छा गई है। बताया जा रहा है कि शहीद का पार्थिव शरीर पैतृक गांव लाया जाएगा।

भूपेंद्र सिंह नेगी अपने पीछे 3 बच्चों ,पत्नी और पिता को छोड़ गए हैं। उनकी तीन बहनें हैं, जिनका विवाह हो चुका है। उनका परिवार आज अपने गांव आ रहा है, शहीद का अंतिम संस्कार उनके पैतृक घाट पर किया जाएगा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

विश्लेषण: तेहरान पर हमले के बाद मध्य पूर्व में शक्ति संतुलन की नई जंग

🔊 Listen to this @विनोद भगत तेहरान पर अमेरिका और इज़राइल के हालिया हमलों ने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-