Breaking News

काशीपुर :इंडिया गठबंधन का शानदार प्रदर्शन जनता के विश्वास का नतीजा, कांग्रेस नेता शिवम शर्मा बोले

@शब्द दूत ब्यूरो (05 जून 2024)

काशीपुर । कांग्रेस के प्रदेश सचिव युवा नेता शिवम शर्मा ने लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की शानदार प्रदर्शन पर कहा है कि अब जनता जाग चुकी है। नफरत की राजनीति को जनता ने नकार दिया है।

यहां जारी एक बयान में शिवम शर्मा ने कहा कि पिछले दस वर्षों से देश में जनता के बीच जो वैमनस्य के बीज बोने की कोशिश की गई उसे देश की जनता ने नेस्तनाबूद कर दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व पर देश की जनता का भरोसा बढा है। उन्होंने इंडिया गठबंधन की सरकार बनने की आशा जताते हुए कहा कि राहुल गांधी ने जो सामाजिक न्याय और महिलाओं की बेहतरी, रोजगार वृद्धि के नारे दिये थे जनता ने उस पर विश्वास व्यक्त कर इंडिया गठबंधन को इस लोकसभा चुनाव में इतनी सीटें दी हैं। उन्होंने इंडिया गठबंधन के सभी घटक दलों के नेताओं को बधाई दी है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-