Breaking News

काशीपुर: स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन की खेलकूद प्रतियोगिता का समापन

@शब्द दूत ब्यूरो (26 मई 2024)

काशीपुर। स्पोर्ट्स वेल्फेयर एसोसिएशन उधम सिंह नगर के तत्वावधान में  चैती मेला मैदान में  22 मई से प्रारम्भ हुई खेलकूद प्रतियोगिता का समापन  25 मई को हो गया!

कार्यक्रम का प्रारंभ अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी विजेंद्र चौधरी ने किया । वही समापन काशीपुर के समाज सेवी और बच्चों का हित चाहने वाले राजकीय प्राथमिक विद्यालय खरमासा के प्रधानाध्यापक अमित कुमार शर्मा एवं श्याम मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल की प्रधानाध्यापिका श्रीमती शालिनी शर्मा के द्वारा बच्चों को पुरस्कार वितरण का किया गया । कार्यक्रम का संचालन नवीन सिंह विष्ट ने किया ।

इस प्रतियोगिता में पहली बार हर आयु वर्ग में उधम सिंह नगर एवं अन्य जनपद से 500 से अधिक बालक बालिकाओं का प्रतिभाग, 10 से अधिक खेलों में कराया गया ।

इस अवसर पर समाजसेवी कविंद्र कुमार, रविंद्र कुमार, तब तबाता इंस्टिट्यूट से हिमांशु, वन अकादमी के एम डी राकेश कुमार, कैलाश चौधरी, अमन कुमार, सविता माम्, सुमित कुमार, खड़कपुर देवीपुरा के पार्षद प्रदीप कुमार, खो खो कोच सुरजीत कुमार, क्रिकेट कोच अक्षय, क्रिकेट कोच रवि बाला, एथलीट कोच सुमित कुमार, संगठन के अध्यक्ष से दीपा बिष्ट आदि मौजूद थी!

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-