Breaking News

ब्रेकिंग: रूद्रपुर में फर्नीचर व प्लाईवुड कारोबारी के प्रतिष्ठान पर आयकर विभाग का छापा, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (23 मई 2024)

रूद्रपुर। ज़िला मुख्यालय से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां लखनऊ से आयी आय-कर विभाग की टीम ने छापेमारी की है।

जानकारी के अनुसार फर्नीचर और प्लाईवुड कारोबारी गुलशन नारंग के गल्ला मंडी स्थित प्रतिष्ठान पर आयकर विभाग की टीम आज सुबह साढ़े दस बजे छह गाड़ियों से पहुंची। छापे्रं के दौरान  बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स भी तैनात है।टीम की ओर से दस्तावेज खंगाले जा रहे है।

फिलहाल प्रतिष्ठान के अंदर जाने की किसी को भी इजाजत नहीं है। वहीं अधिकारी कुछ बोलने से इंकार कर रहे है। टीम मौके पर मौजूद दस्तावेज खंगाल रही है। समाचार लिखे जाने तक आयकर विभाग की टीम प्रतिष्ठान के भीतर मौजूद थी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-