Breaking News

उत्तराखंड: प्रदेश में लगातार बढ़ रहा तापमान, मुख्यमंत्री धामी ने विद्युत व पेयजल आपूर्ति सुचारू बनाये रखने के अधिकारियों को दिए निर्देश

@शब्द दूत ब्यूरो (20 मई 2024)

देहरादून। प्रदेश में लगातार बढ़ रहे तापमान को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विद्युत आपूर्ति को सुचारू बनाये रखने के लिए सचिव, ऊर्जा और यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था लगातार बनाए रखने हेतु आवश्यक उपाय तत्काल किए जाएं। विद्युत आपूर्ति में व्यवधान से पेयजल आपूर्ति भी बाधित होती है और आमजन को भी परेशानी होती है, इसलिए विद्युत की अबाध आपूर्ति बनाये रखा जाना आवश्यक है।

मुख्यमंत्री ने सचिव, पेयजल को भी सभी आवश्यक उपायों के माध्यम से पेयजल आपूर्ति बनाये रखने के निर्देश दिये।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर : “ओरा डिजाइनर बुटीक” का शुभारंभ , कृषि मंत्री गणेश जोशी व महापौर दीपक बाली ने काटा रिबन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) काशीपुर। आज काशीपुर में स्टेडियम …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-