Breaking News

दुखद :वोट डालकर मतदान केंद्र से बाहर निकलते ही हो गई मौत

@शब्द दूत ब्यूरो (13 मई 2024)

हरदोई। वोट डालकर मतदान केंद्र के बाहर एक 48 वर्षीय मतदाता की मौत हो गई। जिससे वहाँ अफरा-तफरी मच गई।

उत्तर प्रदेश के हरदोई की बालामऊ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत शेर बहादुरपुर के प्राथमिक विद्यालय में बने बूथ संख्या 74 में वोट डालकर बाहर निकल रहा मतदाता राजू (48) अचानक गिर गया। जब तक उसे उठाया जाता तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक से मौत होने की बात सामने आई है। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के दोबरा निवासी राजू सोमवार को गांव से लगभग दो किलोमीटर दूर स्थित प्राइमरी पाठशाला में वोट डालने गया था। वोट डालकर बाहर निकलते ही हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गई।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-