@शब्द दूत ब्यूरो (05 मई 2024)
काशीपुर। उत्तराखंड वन विकास निगम अध्यक्ष कैलाश गहतोडी को आज कूर्मांचल कालोनी स्थित देवभूमि पर्वतीय महासभा भवन में पर्वतीय समाज की ओर से एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
शोक सभा में उपस्थित पर्वतीय समाज के लोगों ने स्व कैलाश गहतोडी को याद करते हुए उन्हें एक समाजसेवी, एक संवेदनशील व्यक्तित्व का धनी बताया। डॉ यशपाल रावत ने स्व कैलाश गहतोडी को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये कहा कि उनके आदर्श और सह्रदय व्यवहार को कभी नहीं भुलाया जा सकता है। इस दुख की घड़ी में स्व गहतोड़ी के परिजनों के प्रति संवेदना जताई।
श्रद्धांजलि सभा में दो मिनट का मौन रखा गया तथा स्व गहतोड़ी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। श्रध्दांजलि सभा में गोविंद सिंह रावत , बी डी कंडवाल, जीवन तिवारी, प्रकाश खनुलिय,पुष्कर बिष्ट, मोहन बिष्ट, मनोज पंत, मोहित उपाध्याय, परम कांडपाल, बसंत पांडे, दीप जोशी, जगत बिष्ट, मथुरादत पंत आदि शामिल रहे।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal