Breaking News

उत्तराखंड में बड़ा हादसा : मसूरी देहरादून मार्ग पर कार दुर्घटना में पांच की मौत

@शब्द दूत ब्यूरो (04 मई 2024)

देहरादून।  मसूरी-देहरादून मार्ग पर चूनाखाल के पास आज सुबह करीब 5 बजे एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जाकर गिर गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हुई है, जिसे अस्पातल में भर्ती कराया गया है।

दुर्घटना के समय कार में कुल छह लोग सवार थे। इस हादसे पर शहर कोतवाल अरविंद चौधरी ने बताया कि चूनाखाल के पास खाई में कार गिरने से सवार तीन लोगों की मौत पर ही मौत गई है। तीन अन्य घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल ले जाएगा, जहां पर दो लोगों ने और दम तोड़ दिया। एक युवक गंभीर रूप घायल है, जिसका इलाज अस्पातल में चल रहा है।  हादसे में जिन पांच लोगों की मौत हुई है, उसमें चार युवक और एक युवती शामिल है, जबकि एक युवती इस हादसे में घायल हुई है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर : “ओरा डिजाइनर बुटीक” का शुभारंभ , कृषि मंत्री गणेश जोशी व महापौर दीपक बाली ने काटा रिबन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) काशीपुर। आज काशीपुर में स्टेडियम …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-