Breaking News

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा के लिए मई तक बुकिंग फुल, ऑनलाइन पंजीकरण के लिए श्रद्धालुओं की अधिकतम संख्या तय

@शब्द दूत ब्यूरो (29 अप्रैल, 2024)

उत्तराखंड के चार धामों में श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रदेश सरकार ने ऑनलाइन पंजीकरण के लिए सीमित संख्या तय कर दी है। मई माह में यात्रा करने के लिए पंजीकरण फुल हो चुके हैं।

अब तक 16 लाख से अधिक श्रद्धालुओं का पंजीकरण हो चुका है। इस बार 10 मई से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है, लेकिन केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री की यात्रा करने के लिए श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। इसकी तस्दीक यात्रा पंजीकरण और केदारनाथ हेली सेवा की बुकिंग के आंकड़े कर रहे हैं।

चारधामों की धारण क्षमता को देखते हुए दर्शन के लिए लगने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने ऑनलाइन पंजीकरण के लिए संख्या तय कर दी है। पर्यटन विभाग के अनुसार, 10 से 31 मई तक की यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण फुल हो चुके हैं। यात्रा पर आने के लिए श्रद्धालुओं को जून महीने में पंजीकरण की तिथि उपलब्ध है।

ऑनलाइन पंजीकरण के लिए यमुनोत्री धाम में प्रतिदिन 9,000 यात्री, गंगोत्री में 11 हजार, केदारनाथ में 18 हजार और बदरीनाथ धाम में 20 हजार यात्रियों की संख्या तय की गई है। इसमें ऑफलाइन पंजीकरण करने वाले श्रद्धालु शामिल नहीं है। धामों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को घंटों लाइन में खड़ा न रहना पड़े, इसके लिए स्लॉट और टोकन की व्यवस्था बेहतर ढंग से लागू की जाएगी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-