Breaking News

उत्तराखंड की राजनीति में तूफान :मंत्री बनाने के लिए भाजपा विधायक से किसने मांगे तीस लाख? सुनिए वायरल आडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (26 अप्रैल 2024)

उत्तराखंड की राजनीति में एक वायरल आडियो ने हलचल मचा दी है। भाजपा विधायक के इस कथित आडियो में मंत्री बनाने के नाम पर तीस लाख मांगने की बात कही गई है। हालांकि भाजपा ने इस आडियो को एडिडेट बताकर खारिज कर दिया है। वहीं कांग्रेस आडियो को लेकर भाजपा पर हमलावर है और आडियो की जांच की मांग उठाई है।

आडियो रानीखेत से भाजपा विधायक प्रमोद नैनवाल का बताया गया है। ऑडियो में वो मंत्री बनाए जाने को लेकर पैसे देने की बात एक नेता को कर रहे हैं। इस ऑडियो के वायरल होने के बाद से राजनीतिक गलियारों में तूफान उठ खड़ा हुआ है।

दर असल मामला विधायक के भाई और भांजे के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने को लेकर से जुड़ा है। जिसमें मुकदमा दर्ज करने वाले के साथ जो व्यक्ति मौजूद था उससे वो बात कर रहे हैं।ऑडियो को लेकर कांग्रेस कर रही सवाल खड़े बता दें कि हम ऑडियो की पुष्टि नहीं कर रहे हैं।

उधर  कांग्रेस इस ऑडियो को लेकर भाजपा पर सवाल खड़े कर रही है। तो वहीं भाजपा का कहना है कि कांग्रेस बेवजह ऑडियो को लेकर सवाल खड़े कर रही है।भाजपा का कहना है कि जहां तक वायरल ऑडियो की बात है तो पार्टी इसका संज्ञान लेगी। इसके साथ ही भाजपा का कहना है कि कोई कार्रवाई बनती होगी तो कार्रवाई भी करेगी। लेकिन आज के समय में तकनीक का गलत इस्तेमाल करके भी ऑडियो वायरल किए जाते हैं

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर : “ओरा डिजाइनर बुटीक” का शुभारंभ , कृषि मंत्री गणेश जोशी व महापौर दीपक बाली ने काटा रिबन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) काशीपुर। आज काशीपुर में स्टेडियम …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-