Breaking News

जनपद अल्मोड़ा की विधानसभाओं में दूरस्थ बूथों के लिए मतदान पार्टियां रवाना

@शब्द दूत ब्यूरो (17 अप्रैल 2024)

अल्मोडा : जनपद अल्मोड़ा की विधानसभाओं में दूरस्थ बूथों के लिए मतदान पार्टियां रवाना हो गई। जनपद की सभी 6 विधानसभाओं में 920 पोलिंग पार्टियां बनाई गई हैं।
आज दो दिन पूर्व जाने वाली कुल 133 मतदान पार्टियां रवाना हुई।
जिनमें जनपद की रानीखेत, सल्ट एवं द्वाराहाट विधानसभाओं की पोलिंग पार्टियां द्वाराहाट इंजिनियरिंग कॉलेज से रवाना हुई। जिसमें सल्ट के लिए 11 तथा रानीखेत की 57 पोलिंग पार्टियां रवाना हुई।
वहीं जनपद की अल्मोड़ा, जागेश्वर तथा सोमेश्वर विधानसभाओं में अल्मोड़ा की 15 तथा जागेश्वर की 50 पोलिंग पार्टियां अल्मोड़ा के जीआईसी प्रांगण से रवाना हुई।
सभी मतदान कर्मियों को आवश्यक सामग्री एवं सुरक्षित तरीके से ईवीएम मशीन उपलब्ध कराकर रवाना किया गया।
वहीं जीआईसी के परिसर एवं द्वाराहाट इंजिनियरिंग कॉलेज के परिसर में ही फैसिलिटेशन सेंटर बनाए गए। जहां सरकारी कार्मिकों ने अपने मत का प्रयोग पोस्टल बैलेट के माध्यम से किया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर की बेटी शिखा बिस्ला की एकल कला प्रदर्शनी ‘ज़िक्र’ ने अंतर्राष्ट्रीय कला मंच पर रच दिया इतिहास

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) नई दिल्ली |काशीपुर की बेटी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-