Breaking News

सम्मान : चंडी प्रसाद भट्ट को पर्यावरण और बसंती बिष्ट को लोकसंगीत के लिए मिलेगा सम्मान

-संजय चौहान

श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में गोपेश्वर कैंपस में आगामी 2 नवम्बर को दो विश्व प्रसिद्ध हस्तियों को मानद उपाधि से भी सम्मानित किया जायेगा। जिसमें चिपको प्रेणता रमन मैग्सेसे चंडी प्रसाद भट्ट को पर्यावरण के क्षेत्र में और बोलांदी नंदा पद्मश्री बसंती बिष्ट को लोकसंगीत के लिए श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय ऑनरेरी डिग्री (मानद उपाधि) से सम्मानित करेगा। गौरतलब है कि दोनों विभूतियों नें पूरे विश्व में अपने विशिष्ट कार्यो से अपनी चमक बिखेरी है। चिपको आंदोलन के प्रेणता चंडी प्रसाद भट्ट जी को पर्यावरण के क्षेत्र में अमूल्य योगदान के लिए प्रसिद्ध रमन मैग्सेसे पुरस्कार सहित पद्मश्री, पद्म विभूषण, गांधी शांति पुरस्कार सहित सैकड़ों पुरस्कार मिल चुके हैं। वहीं नंदा बसंती बिष्ट नें माँ नंदा के जागरों और पहाड़ के लोक को गीत संगीत के माध्यम से नयी पहचान दिलाई है। उन्हें पद्मश्री सहित दर्जनों सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है।

उक्त दीक्षांत समारोह में महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री, केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री, उच्च शिक्षा मंत्री उत्तराखंड सरकार, गढवाल सांसद, टिहरी सांसद, स्थानीय विधायक सहित विभिन्न गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहेंगे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर चैती मेला: महंगाई की मार से कराहते दुकानदार,महंगी दुकानों और कम बिक्री की दोहरी मार ने बढ़ाई चिंता, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर।  चैती मेले में इस …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-