Breaking News

अप्रैल के आखिर में शुरू होगी मानसखंड गलियारा यात्रा, विशेष रेलगाड़ी से सफर कर सकेंगे 300 से ज्यादा श्रद्धालु

@शब्द दूत ब्यूरो (12 अप्रैल 2024)

पिथौरागढ़ः उत्तराखंड के मानसखंड क्षेत्र के पौराणिक मंदिरों के दर्शन के लिए उत्तराखंड पर्यटन विभाग, भारतीय रेल के साथ मिलकर इस माह के आखिरी सप्ताह में मानसखंड गलियारा यात्रा शुरू कर रहा है।

पिथौरागढ़ के जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति चंद आर्य ने बताया, ‘‘कुमाऊं क्षेत्र में मानसखंड मंदिरों की यात्रा के इस प्रायोगिक चरण में 26 अप्रैल को पुणे से टनकपुर के लिए एक विशेष रेलगाड़ी शुरू होगी।” उन्होंने बताया कि इस रेलगाड़ी में दो समूहों में 300 से ज्यादा श्रद्धालु आएंगे।

वहीं कीर्ति चंद आर्य ने बताया कि प्राचीनतम पुराण माने जाने वाले स्कंद पुराण के मानसखंड में वर्णित मंदिरों और अन्य स्थानों तक श्रद्धालुओं को पहुंचाने का पर्यटन विभाग का यह पहला प्रयास है। उन्होंने बताया कि मानसखंड मंदिरों का टूर पैकेज सात दिन और छह रात का होगा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में अतिक्रमण पर सख्ती: ट्रैफिक पुलिस ने ठेला-फड़ वालों को जारी किए नोटिस, वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (25 मार्च 2026) काशीपुर। शहर में बढ़ते यातायात …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-