Breaking News

काशीपुर :कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी के चुनाव प्रचार ने पकड़ा जोर,इंडिया गठबंधन के दलों का मिल रहा साथ

@शब्द दूत ब्यूरो (10 अप्रैल 2024)

काशीपुर। इंडिया गठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी का चुनाव प्रचार काशीपुर नगर व ग्रामीण क्षेत्र में बेहद जोर-शोर के साथ तेज रफ्तार से चल रहा है। सुबह-शाम कार्यकर्ताओं की टीमें वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में घर-घर जाकर आगामी 19 अप्रैल को हाथ के पंजे के सामने वाला बटन दबाकर कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी के पक्ष में वोट डालने का आग्रह करते हुए भारी जनसमर्थन जुटा रही हैं।

विधानसभा क्षेत्र के प्रतापपुर में एक एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष लव प्रीत सिंह एवम युवा कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल रमनदीप के नेतृत्व में विशाल जनसभासभा का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा पर करारा प्रहार करते हुए युवाओं को भाजपा की युवा विरोधी नीतियों से अवगत कराया गया और कांग्रेस से जुड़ने का आहवान किया गया। साथ ही कांग्रेस की युवा सोच के बारे में जानकारी देते हुए आगामी 19 अप्रैल को कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी को वोट देने का आहवान किया गया।‌ महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन ने कहा कि भाजपा युवाओं की पक्षधर नहीं है। बढ़ती बेरोजगारी और अग्निवीर योजना इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। वहीं कांग्रेस नेत्री डा. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने महिलाओं से कांग्रेस को वोट देने का आहवान किया।

इस दौरान युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी, वरिष्ठ कांग्रेसी मनोज जोशी एडवोकेट, दीपिका गुड़िया आत्रेय, संदीप चतुर्वेदी, राहुल रमनदीप, लवदीप सिंह, विकल्प गुड़िया, मंसूर अली मंसूरी, आरिफ सैफी, हनीफ अंसारी गुड्डू, शहजाद अंसारी, आदि कांग्रेस, युवा कांग्रेस व एनएसयूआई के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-