Breaking News

‘…में भाजपा वालों को महारत’, पूर्व सीएम हरीश रावत का हल्लाबोल; कहां हैं 10 करोड़ रोजगार पाने वाले युवा

@शब्द दूत ब्यूरो (09 अप्रैल 2024)

रुड़की। कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र रावत के साथ उनके पिता और पूर्व सीएम हरीश रावत ने शहर के विभिन्न मोहल्लों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि भाजपा झूठ की राजनीति करती है। लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करती है। हर साल दो करोड़ रोजगार देने का वायदा करने वाली भाजपा सरकार बताए कि 10 करोड़ रोजगार पाने वाले युवा कहां हैं। जुमलेबाजी में भाजपा वालों को महारत हासिल है।

बीटीगंज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि देश की जनता समझ चुकी है कि भाजपा सीबीआइ और ईडी का डर दिखकर देश के लोकतंत्र को समाप्त कर देना चाहती है। देश के अंदर तानाशाही चल रही है। या तो भाजपा की बात सुनें यदि किसी ने विरोध किया तो उसके खिलाफ तमाम संवैधानिक संस्थाओं को लगा देते हैं।

पूरे देश में एक अराजकता का माहौल पैदा कर दिया है। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र रावत ने कहा कि अब भाजपा के अच्छे दिन जाने वाले हैं। जनता समझ चुकी है कि 10 साल से यह सरकार धोखा देने का काम कर रही है। इस मौके पर सचिन गुप्ता, महानगर अध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी, विकास त्यागी, सुभाष सैनी, विधायक ममता राकेश आदि मौजूद रहे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर की बेटी शिखा बिस्ला की एकल कला प्रदर्शनी ‘ज़िक्र’ ने अंतर्राष्ट्रीय कला मंच पर रच दिया इतिहास

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) नई दिल्ली |काशीपुर की बेटी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-