Breaking News

नैनीताल :बोलेरो जीप खाई में गिरी, नेपाल निवासी आठ मजदूरों की मौत, जल जीवन मिशन निर्माण कार्य में कर रहे थे मजदूरी

@शब्द दूत ब्यूरो (09 अप्रैल 2024)

नैनीताल जिले के बेतालघाट से एक दुखद घटना की खबर आई है। यहां एक दर्दनाक दुर्घटना में आठ मजदूरों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के बेतालघाट क्षेत्र के मल्लागांव से नेपाली मूल के मजदूरों को देर रात टनकपुर ले जा रही एक बोलेरो जीप गहरी खाई में गिर गई। हादसे में चालक सहित आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए।  पुलिस ने सभी आठ शव बरामद कर लिए हैं।

बेतालघाट ब्लाक मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित ऊंचाकोट से सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे नेपाल के मजदूर एक बोलेरो जीप बुक कराकर टनकपुर के लिए रवाना हुए थे। मल्लागांव के पास पहुंचने पर चालक अचानक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और वाहन करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया।

सूचना मिलते ही एंबुलेंस और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बेतालघाट एसओ अनीस अहमद ने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ। रात करीब 12 बजे तक बोलेरो चालक बेतालघाट निवासी 38 वर्षीय राजेंद्र कुमार समेत आठ शव खाई से निकाल लिए गए। नेपाली मूल के ये मजदूर टनकपुर के लिए निकले थे। ये सभी बेतालघाट में जल जीवन मिशन के तहत चल रहे निर्माण कार्य में मजदूरी करते थे।मृतकों में 50 वर्षीय विश राम चौधरी, 45 वर्षीय धीरज, 40 वर्षीय अनंत राम चौधरी, 38 साल का विनोद चौधरी, 55 वर्षीय उदय राम चौधरी, 45 वर्षीय तिलक चौधरी और 60 वर्षीय गोपाल हैं। जबकि शांति चौधरी और छोटू चौधरी उर्फ जनक घायल हैं। शवों को खाई से सड़क तक लाने में करीब दो घंटे लग गए।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर : “ओरा डिजाइनर बुटीक” का शुभारंभ , कृषि मंत्री गणेश जोशी व महापौर दीपक बाली ने काटा रिबन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) काशीपुर। आज काशीपुर में स्टेडियम …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-