Breaking News

बिग ब्रेकिंग :नानकमत्ता के कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह का हत्यारोपी मुठभेड़ में मारा गया,दूसरा मौके से फरार,हरिद्वार क्षेत्र में हुई मुठभेड़

@शब्द दूत ब्यूरो (09 अप्रैल 2024)

देहरादून। नानकमत्ता गुरुद्वारे के डेरा कारसेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की हत्या का एक आरोपी देर रात उत्तराखंड एसटीएफ और हरिद्वार पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया है। इस दौरान दूसरा आरोपी वहां से भागने में कामयाब रहा, जिसकी तलाश की जा रही है।

आपको बता दें कि तरसेम सिंह पंजाब और तराई में सिखों के सिरमौर माने जाते थे। उनकी हत्या की जिम्मेदारी तरन तारन के गांव मियाविंड के रहने वाले सरबजीत सिंह ने ली थी।

अमरजीत ने पहले तरसेम सिंह पर एक गोली चलाई. उसके बाद बाइक घुमाकर उन्हें दूसरी गोली मारी गई। गोली मारने के बाद दोनों वहां से फरार हो गए थे। पंजाब, उत्तराखंड और खासकर तराई के इलाके में बाबा तरसेम सिंह सिखों का एक बड़ा चेहरा थे।

इस मामले में पुलिस ने सरबजीत सिंह और अमरजीत सिंह के अलावा श्री नानकमत्ता साहिब के प्रधान हरबंस सिंह चुघ, प्रीतम सिंह संधू निवासी खेमपुर गदरपुर और जत्थेदार बाबा अनूप सिह को भी आरोपी बनाया गया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर : “ओरा डिजाइनर बुटीक” का शुभारंभ , कृषि मंत्री गणेश जोशी व महापौर दीपक बाली ने काटा रिबन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) काशीपुर। आज काशीपुर में स्टेडियम …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-