Breaking News

दुखद :नहाने के दौरान 5 बच्चे नदी में डूबे, दो के शव मिले…तीन की तलाश में जुटे गोताखोर

मृतकों में दो सगे भाई भी हैं।

@शब्द दूत ब्यूरो (06 अप्रैल 2024) 

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब नहाते समय 5 बच्चे नदी में डूब गए। आस-पास के लोगों ने शोर मचाया तो मौजूद मल्लाह तत्काल नदी में कूद गए। उसके बाद दो बच्चों के शव को नदी से बरामद कर लिया गया, जबकि तीन की तलाश की जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद वहां पर काफी संख्या में लोग पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि जिन दो बच्चों के शव बरामद हुए हैं दोनों आपस में सगे भाई हैं।

बताया जा रहा है कि टिकैतनगर कोतवाली क्षेत्र के चिर्रा गांव में गांव के रहने वाले 26 वर्षीय नूर आलम, 15 वर्षीय अहम रजा, 12 वर्षीय साद अहमद, 10 वर्षीय अमान और 12 वर्षीय हमजा आदि कुल पांच बच्चे घाघरा नदी में नहाने के लिए गए थे। बताया जा रहा है कि घाघरा नदी में नहाते समय पांचों बच्चे गहरे पानी में चले गए और एक के बाद एक सभी डूबने लगे। बच्चों को घाघरा नदी में डूबता देख आसपास मौजूद लोग शोर मचाए। जिसके बाद मौके पर मौजूद मल्लाह नदी में कूदे। जिसके बाद दो बच्चों के शव बरामद किए गए हैं। जबकि अन्य बच्चों की तलाश की जा रही है।

इसके बाद लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद जिलाधिकारी और एसपी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। नदी में गोताखोरों द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। तीनों बच्चों की तलाश की जा रही है। बता दें कि दोनों अपने रिश्तेदारी के बच्चों के साथ घाघरा नदी में नहाने के लिए आए थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बरसाना-नंदगांव में रंगों की धूम: लड्डू होली के साथ ब्रज में लट्ठमार उत्सव की शुरुआत, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (25 फरवरी 2026) मथुरा/बरसाना। ब्रजमंडल में वसंत पंचमी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-