Breaking News

गढ़वाल संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी आज श्रीनगर पहुंचे, सोशल मीडिया सम्मेलन में की शिरकत

@शब्द दूत ब्यूरो (04 अप्रैल 2024)

पौड़ी: लोकसभा की गढ़वाल संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी आज श्रीनगर पहुंचे जहां उन्होंने सोशल मीडिया सम्मेलन में शिरकत की। अनिल बलूनी का सम्मेलन में पहुंचे गढ़वाली गीतकारों ने बलूनी और पीएम नरेंद्र मोदी के ऊपर बनाए हुए गढ़वाली गीत के जरिए उनका स्वागत किया और कहा की सोशल मीडिया प्रचारक प्रभावशाली तरीके से एक बेहतर छवि के व्यक्ति को संसद पहुंचाने के लिए प्रचार करेगी, अनिल बलूनी ने कहा की उन्होंने आज मलेथा क्षेत्र में पहुंचकर वीर शिरोमणि माधो सिंह की मूर्ति के दर्शन किए। उन्होंने कहा की माधो सिंह भंडारी की याद में दिपावली के बाद ईगास पर्व को मनाया जाता है बलूनी ने पहाड़ों से पलायन पर चिंता जाहिर करते हुए कहा की इसकी रोकथाम के लिए प्राथमिकता से कार्य किया जाना चाहिए साथ ही पर्यटन को नई दिशा देने की बात भी की। अनिल बलूनी ने कहा कि सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर भी एनडीए को 400 पार देखने चाहते हैं जिनका वे स्वागत करते हैं अनिल बलूनी ने कहा की विपक्ष के ताने से वे अपना इरादा नहीं बदलने वाले वे पहाड़ हित में हमेशा कार्य करते रहेंगे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर की बेटी शिखा बिस्ला की एकल कला प्रदर्शनी ‘ज़िक्र’ ने अंतर्राष्ट्रीय कला मंच पर रच दिया इतिहास

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) नई दिल्ली |काशीपुर की बेटी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-