Breaking News

तरसेम हत्या काण्ड के आरोपियों पर 50-50 हजार का इनाम रिपोर्ट- मुकेश मंडल

@शब्द दूत ब्यूरो (04 अप्रैल 2024)

रुद्रपुर उधम सिंह नगर: उधम सिंह नगर जनपद के नानकमत्ता में हुए 6 दिन पहले हुए बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड के आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस ने फरार आरोपियों पर 25-25 हजार रूपये से इनाम की राशि बढ़ा कर 50-50 हजार रूपये कर दी है। छह दिन पहले नानकमत्ता साहिब के डेरा कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर उत्तराखंड की ऊधम सिंह नगर पुलिस 6 राज्यों में 12 टीम दबोचने के लिए लगी हुई है। मगर अभी तक बाबा तरसेम के हत्यारों तक कानून के हाथ नही पहुँच पाए है। ऊधम सिंह नगर पुलिस ने आरोपियों पर पहले 25-25 हजार का इनाम घोषित किया था अब पुलिस ने ईनाम की राशि को दुगुना कर 50-50 हजार रूपये कर दिया है। जानकारी के अनुसार के अनुसार गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब के कारसेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की 28 मार्च को लंगर हॉल के परिसर में सुबह लगभग 6 से 7 बजे के बीच बाइक सवार दो हमलावरों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। इसी मामले में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी नानकमत्ता साहिब पहुंचे थे। घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए वारदात के आधार पर आरोपियों की पहचान सर्वजीत सिंह पुत्र स्वरूप सिंह निवासी मियांविंड तरन तारन (पंजाब) और अमरजीत सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी सिहोरा बिलासपुर, रामपुर उत्तरप्रदेश के रूप में कर ली थी.. आरोपियों की गिरफ्तारी को एसआईटी टीम का गठन कर दिया था मगर 6 दिन से अधिक का समय बीतने के बाद भी अभी तक हत्यारोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ पाए हैं पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ 2 दिन पूर्व 25 – 25 हजार का ईनाम घोषित किया था, अब इनाम राशि 50-50 हजार रुपए घोषित कर दी है। फिलहाल उत्तराखंड पुलिस की 12 टीमें देश के अलग अलग 6 राज्यों में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए डेरा डेरा डाले हुए है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर की बेटी शिखा बिस्ला की एकल कला प्रदर्शनी ‘ज़िक्र’ ने अंतर्राष्ट्रीय कला मंच पर रच दिया इतिहास

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) नई दिल्ली |काशीपुर की बेटी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-