देहरादून। टिहरी में नजदीक नैनबाग में हुये हादसे में मारे गए लोगों के प्रति मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगतों की आत्मा की शांति एवं दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने के साथ ही घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से कामना की है।
मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रूपये व गम्भीर घायलों को 50-50 हजार रूपये की सहायता मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दिए जाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जाँच के भी निर्देश दिए हैं। बता दें कि आज सुबह नैनबाग के समीप एक वाहन गहरी खाई में गिर गया था जिसमें एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। 


Check Also
काशीपुर :13 अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन महाराज की शोभायात्रा से पूर्व छलका वैश्य समाज का दर्द,वैश्य समाज की स्थिति एससी-एसटी से भी बदतर, एकजुटता से ही मिलेगी ताकत: योगेश जिंदल, देखिए वीडियो
🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (12 अक्टूबर 2026) काशीपुर। कुमाऊं वैश्य महासभा की …
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal