Breaking News

ब्रेकिंग: ताइवान में भूकंप से मची तबाही,7.2 तीव्रता , इमारतें हुई जमींदोज, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (03 अप्रैल 2024)

ताइपे। ताइवान में आज सुबह आये भूकंप से तबाही मच गई। 7.2 तीव्रता के इस भीषण भूकंप को पिछले 25 वर्षों का सबसे बड़ा भूकंप बताया गया है।

ताइवान में आये इस भूकंप को लेकर  जापान ने दक्षिणी द्वीप समूह ओकिनावा के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की है। यहां उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। सुनामी की चेतावनी जारी कर कहा कि 3 मीटर तक की ऊंची लहरें उठ सकती हैं।

फिलीपींस ने भी सुनामी का अलर्ट जारी किया है। साथ ही, तटीय इलाकों को खाली करने का आदेश दिया गया है।

ताइवान के हुआलिन में कई बिल्डिंग ध्वस्त हो गई हैं। कई घर और इमारतें ताश के पत्तों की तरह ढेर हो गईं। भूकंप की वजह से ताइवान में भारी तबाही हुई है। इसके बाद देशभर में ट्रेन सेवाएं सस्पेंड कर दी गई हैं। इसकी वजह से बिजली की सप्लाई भी बाधित हो गई है। ताइवान में इसे 25 साल में सबसे शक्तिशाली भूकंप बताया जा रहा है।

उधर यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, ताइवान के पूर्वी तट पर बुधवार को 7.4 तीव्रता का भूकंप आया जिसके बाद ताइवान, जापान और फिलीपीन्स के कुछ हिस्सों के लिए सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-