Breaking News

भाजपा करेगी 400 पार- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

@शब्द दूत ब्यूरो (31 मार्च, 2024)

विकासनगर: चकराता विधानसभा के सहिया क्षेत्र में पार्टी की जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कांग्रेस को परिवार वाद वाली पार्टी करारा दिया।

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र कि मोदी सरकार द्वारा तीन तलाक से लेकर धारा 370, यूनिफॉर्म सिविल कोड जैसे मुद्दों को गिनाते हुए जनता से भाजपा के पक्ष में वोट डालने की अपील की। इस जनसभा में जनता की भारी भीड़ देखने को मिली। भाजपा से टिहरी लोकसभा प्रत्याशी महारानी राज्य लक्ष्मी शाह, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान, भाजपा नेता राम शरण नौटियाल सहित पार्टी के सभी नेता एक मंच पर नजर आये।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दावा किया कि प्रदेश में पांचो सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करेगी और देश में 400 पार का लक्ष्य पूरा कर फिर से केंद्र में मोदी सरकार बनने जा रही है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सुखवंत आत्महत्या प्रकरण: एसआईटी ने 12 आरोपियों पर दाखिल की चार्जशीट, तत्कालीन कोतवाल भी आरोपी

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (05 अप्रैल 2026) काशीपुर। काशीपुर के चर्चित किसान …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-