Breaking News

नानकमत्ता डेरा प्रमुख तरसेम सिंह की हत्या मामले में 8 टीमें गठित हुई, एसएसपी का दावा हमलावर होंगे जल्द पुलिस गिरफ्तार में

@शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2024)

नानकमत्ता: नानकमत्ता फायरिंग में गंभीर रूप से घायल हुए डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की खटीमा में इलाज के दौरान मौत हो गई है आज सुबह दो बाइक सवार बदमाशों ने डेरे के बाहर तरसेम सिंह पर फायरिंग कर दी थी। मिली जानकारी जानकारी के अनुसार आज सुबह सरदार तरसेम सिंह डेरे के परिसर में बैठे थे जहां पहले से घात लगाए दो बाइक सवारो ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जिसमें बाबा तरसेम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे आनन फानन में उनके समर्थकों ने उन्हें खटीमा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था जहां उनकी मृत्यु हो गई है। मौत की पुष्टि करते हुए ऊधमसिंह नगर के एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी ने कहा कि हमलावरों की गिरफ्तारी के लिये आठ टीमों का गठन कर दिया गया है और जल्द हमलावर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर की बेटी शिखा बिस्ला की एकल कला प्रदर्शनी ‘ज़िक्र’ ने अंतर्राष्ट्रीय कला मंच पर रच दिया इतिहास

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) नई दिल्ली |काशीपुर की बेटी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-