Breaking News

BREAKING NEWS : चमोली में दर्दनाक हादसा, मैक्स खाई में गिरी 10 की मौत

शब्द दूत ब्यूरो

चमोली । चमोली जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर है। यहां अंतिम संस्कार में जा रहे लोगों का वाहन गहरी खाई में गिरने से दस लोगों की मौत हो गई। 

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक वलाण गांव के पद्म सिंह की बीते रोज मौत हो गई थी। आज उसका अंतिम संस्कार करने के लिए ले जाया जा रहा था। संस्कार में शामिल लोग एक मैक्स में सवार थे। देवाल घेस मोटर मार्ग पर मैक्स जैसे ही काला ताल के नजदीक पहुंची कि मैक्स के चालक ने नियंत्रण खो दिया जिससे मैक्स गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें 10 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एसडीएम थराली के मुताबिक मैक्स में 18 लोग सवार थे। घायलों को उपचार के लिए भिजवा दिया गया है। मौके पर रेस्क्यू टीम पहुंच चुकी है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर की बेटी शिखा बिस्ला की एकल कला प्रदर्शनी ‘ज़िक्र’ ने अंतर्राष्ट्रीय कला मंच पर रच दिया इतिहास

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) नई दिल्ली |काशीपुर की बेटी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-