Breaking News

नैनीताल ऊधमसिंहनगर लोकसभा सीट:”अजय भट्ट नाकाम सांसद साबित हुये,” नामांकन दाखिल करने के बाद बोले कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (27 मार्च 2024)

रूद्रपुर। आज लोकसभा चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने अपना नामांकन रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष दाखिल कर दिया।

नामांकन के दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधायक सुमित ह्रदयेश, आदेश चौहान समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने मौजूदा भाजपा सरकार पर कुशासन का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता इससे तंग आ चुकी है और बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से कांग्रेस के युवा प्रत्याशी प्रकाश जोशी इस चुनाव में विजयी होंगे। कार्यकर्ताओं की एकजुटता और भाजपा का कुशासन कांग्रेस को जिताएंगे।

वहीं कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने भाजपा को भ्रष्टाचार में लिप्त बताया। साथ ही उन्होंने मौजूदा सांसद अजय भट्ट को नाकाम सांसद बताया। उन्होंने कहा कि वह अपनी सांसद निधि का कुल 40 प्रतिशत ही खर्च कर पाये हैं। उन्होंने तंज कसा कि जो सांसद अपने क्षेत्र की जनता के हित के लिए मिलने वाली धनराशि को ही खर्च न कर पाए तो नाकाम ही कहलायेगा।

आज सुबह कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता एक  रैली के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रकाश जोशी के साथ नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़, नानकमत्ता विधायक गोपाल सिंह राणा, हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश आदि मौजूद रहे।

 

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-