Breaking News

हल्द्वानी में कमिश्नर दीपक रावत के कैंप कार्यालय में जमा होली का रंग

@शब्द दूत ब्यूरो (26 मार्च, 2024)

हल्द्वानी: राज्य में चारों तरफ होली पर्व की धूम है , आपको बता दें आज हल्द्वानी में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कैंप कार्यालय में होली मिलन का आयोजन किया | इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नैनीताल के एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा समेत हल्द्वानी शहर के तमाम छोटे बड़े अधिकारी पहुंचे इस कार्यक्रम के दौरान कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत पूरी तरह से होली के रंग में नजर आए कमिश्नर दीपक रावत ने सभी लोगों को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी साथ ही इस दौरान कमिश्नर दीपक रावत होली के गीतों पर झूमते हुए भी नजर आए इस दौरान बात करते हुए कमिश्नर दीपक रावत ने सभी लोगो को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा की होली रंगो और ख़ुशी का त्यौहार है |

उन्होने लोगों को होली को आर्गेनिक तरीके से मानने और हार्मफुल केमिकल्स से दूर रहने की सलाह दी , साथ ही उन्होने होली के दौरान होने वाले हादसों पर बात करते हुए ड्रंक एंड ड्राइव करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा की पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है और ऐसे लोगों पर जरुरी करवाई की जाएगी | वहीँ आगामी चुनावों पर बात करते हुए उन्होने लोगों से अपील की सभी लोग चुनाव में बढ़ -चढ़कर हिस्सा लें और लोकतंत्र के इस पर्व को सफल बनाएं

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सुखवंत आत्महत्या प्रकरण: एसआईटी ने 12 आरोपियों पर दाखिल की चार्जशीट, तत्कालीन कोतवाल भी आरोपी

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (05 अप्रैल 2026) काशीपुर। काशीपुर के चर्चित किसान …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-