Breaking News

जय श्री राम’ बोलने पर कर दी पिटाई, लगवाए ‘अल्लाह हू अकबर’ के नारे

@शब्द दूत ब्यूरो (26 मार्च, 2024)

मुंबई से सटे मीरा रोड़ इलाके में एक बार फिर से धार्मिक कट्टरता का मामला सामने आया है. यहां एक नाबालिग के जय श्री राम बोलने पर दूसरे समुदाय के युवकों ने उसकी पिटाई कर दी. पीड़ित से ‘अल्लाह हू अकबर’ के नारे भी लगवाए गए. पीड़ित किम शिकायत पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. आरोपियों द्वारा पीड़ित का पीछा करते हुए सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

घटना 25 मार्च रात करीब 9 बजे की है. वारदात के बाद से पीड़ित काफी डरा हुआ है. वह दूध लेने के लिए बाहर गया था तभी यह घटना हो गई. मीरा रोड़ इलाके में पूर्व में साम्प्रदायिक विवाद हो चुका है. राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले 21 जनवरी को दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई थी. इलाके में धार्मिक तनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन बेहद चौकन्नी निगाह रखे हुए है.

जय श्री राम बोलने पर कर दी पिटाई

सोमवार की रात 11 साल का नाबालिग लड़का दूध लेकर वापस सोसायटी स्थित अपने घर आ रहा था. सोसायटी के पास पीड़ित ने वहां खड़े एक शख्स को जय श्री राम बोल दिया. आरोप है कि उस शख्स के बगल में खड़े पांच लोगों ने उसे रुकने को कहा. पीड़ित उन्हें देख डर गया और वह सोसायटी के अंदर भागा. उसे भागता देख आरोपी युवक भी उसके पीछे दौड़ लिए. आरोपियों ने पीड़ित को लिफ्ट के पास पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी.

अल्लाह हू अकबर के नारे लगवाने का आरोप

पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपी युवकों ने उसे पीटने के बाद उससे जबरन अल्लाह हू अकबर के नारे लगवाए. पीड़ित ने युवकों डर से नारे लगाए. इस घटना को वहां देख रहे शख्स ने पीड़ित के पिता को बताया. जब पीड़ित का पिता वहां पहुंचा तो आरोपी भाग गए. पीड़ित ने बताया कि जब वह सोसायटी की ओर आया तो उसे लगा कि गेट पर वॉचमैन खड़ा है. यही समझकर उसने वहां खड़े शख्स को जय श्री राम बोला था.

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

ब्रेकिंग न्यूज :महाराष्ट्र के भंडारा में आर्डीनेंस फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 5 की मौत, बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (24 जनवरी 2025) भंडारा। यहाँ स्थित ऑर्डिनेंस फैक्ट्री …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-