Breaking News

विकास कार्यों की उपलब्धि- सीएम

@शब्द दूत ब्यूरो (23 मार्च 2024 )

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 2 साल के कार्यकाल पूरे होने पर आज महानगर बीजेपी द्वारा एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित बीजेपी के तमाम नेता व आला अधिकारी ,कार्यकर्ता मौजूद रहे,इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विकास कार्यों को हम आगे बढ़ाने का काम कर रहे है,वहीं देवभूमि का मूल स्वरूप बना रहे इसके लिए हमने कई ऐतिहासिक निर्णय भी इस दौरान लिए हैं,बहुत सारे कानून हमने प्रदेशहित में बनाए हैं कई प्रावधान भी इस दौरान आम जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए किए गए,यही वजह है कि आज एक सकारात्मक प्रभाव प्रदेश के अलावा बाहर भी देखने को मिल रहा है, सारे लोग आज उत्तराखंड का रुख करने लगे हैं.

पुष्कर सिंह धामी,मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में अतिक्रमण पर सख्ती: ट्रैफिक पुलिस ने ठेला-फड़ वालों को जारी किए नोटिस, वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (25 मार्च 2026) काशीपुर। शहर में बढ़ते यातायात …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-