Breaking News

‘काम कर दूंगा लेकिन पहले मेरे साथ…’ पिता का PF मांगा तो कंपनी के HR ने युवती से की डिमांड

@शब्द दूत ब्यूरो (23 मार्च 2024)

महाराष्ट्र के मुंबई में अपने मृत पिता के पीएफ की राशि लेने उनके ऑफिस पहुंची युवती के साथ एचआर मैनेजर ने कुछ ऐसा कह दिया जिसके बाद मामला पुलिस तक जा पहुंचा. दरअसल, एचआर मैनेजर ने पीएफ की राशि देने के बदले उससे फिजिकल रिलेशन बनाने की मांग की. युवती ने खेरवाड़ी थाने में मामला दर्ज करवाया है. लेकिन अभी तक आरोपी मैनेजर को गिरफ्तार नहीं किया गया है.

जानकारी के मुताबिक, 23 साल की युवती बांद्रा में ही घरेलू सहायिका के रूप में काम करती है. साथ में उसका छोटा भाई और दादी रहते हैं. उसने बताया कि उसके माता पिता का काफी समय पहले तलाक हो गया था. जिसके बाद उसके पिता की 2015 में बीमारी से मौत हो गई. उस समय वो महज 15 साल की थी. जिस कंपनी में उसके पिता काम करते थे वहां हर महीने उनका पीएफ कटता था.

उसके मुताबिक, 18 साल की हो जाने पर उसे पीएफ की राशि मिलनी चाहिए थे. क्योंकि पीएफ फॉर्म ने उसके पिता ने उसका नाम नामांकित किया था. पुलिस को युवती ने बताया कि उसने पीएफ का दावा करने के लिए सभी फॉर्म जमा करवाए. फिर भी उसे पीएफ की राशि नहीं मिली. जब इस बाबत वह शिकायत लेकर प्राइवेट कंपनी में पहुंची जहां उसके पिता काम करते थे, वहां उसकी मुलाकात एचआर मैनेजर से हुई.

मामले में जांच जारी

पीएफ की फाइल एचआर मैनेजर के पास थी. युवती ने एचआर मैनेजर से पूरी समस्या बताई. लेकिन एचआर मैनेजर ने इसके बदले उससे यौन संबंध बनाने की डिमांड कर डाली. कहा कि मैं तुम्हारा काम कर दूंगा लेकिन बदले में तुम्हें मेरे साथ यौन संबंध बनाने होंगे. यह सुनते ही युवती वहां से सीधे थाने जा पहुंची. उसने आरोपी एचआर मैनेजर के खिलाफ FIR दर्ज करवा दी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

ब्रेकिंग न्यूज :महाराष्ट्र के भंडारा में आर्डीनेंस फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 5 की मौत, बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (24 जनवरी 2025) भंडारा। यहाँ स्थित ऑर्डिनेंस फैक्ट्री …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-