Breaking News

लाहौल स्पीति के लिए कांग्रेस आज बनाएगी रणनीति, टिकट के लिए हैं ये पांच दावेदार

@शब्द दूत ब्यूरो (21 मार्च 2024)

मंडी। अयोग्य करार दिए गए लाहौल स्पीति के विधायक रवि ठाकुर पहले भी पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा बदल चुके हैं। 1998 में विधानसभा चुनाव का टिकट न मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ा था। वह कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी रघुवीर सिंह की हार का कारण बने थे। इस चुनाव में विजयी रहे हिमाचल विकास कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ. रामलाल मार्कंडेय को 34.95 प्रतिशत मत मिले थे। कांग्रेस के रघुवीर सिंह को 30.54 और रवि ठाकुर को 30.18 प्रतिशत वोट मिले थे।

मंडी से लड़ा था लोकसभा चुनाव

रवि ठाकुर 1972 में लाहौल स्पीति की विधायक रही लता ठाकुर के बेटे हैं। लता ठाकुर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की खास सिपहसालार थी। 1998 में विधानसभा का चुनाव निर्दलीय लड़ने के एक साल बाद रवि ठाकुर राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) में शामिल हो गए थे। मंडी संसदीय क्षेत्र से लोकसभा का चुनाव लड़ा था।

उन्हें मात्र 0.7 प्रतिशत मत मिले थे। जमानत जब्त हो गई थी। इसके बाद वह कई सालों तक सक्रिय राजनीति से दूर रहे। 2007 के आसपास फिर सक्रिय हुए। 2012 कांग्रेस पार्टी ने लाहौल स्पीति से टिकट दिया था। 60.24 प्रतिशत मत लेकर भाजपा के डॉ. रामलाल मार्कंडेय को पराजित किया था।

2022 विधानसभा चुनाव में इनमें था मुकाबला

इस चुनाव में भाजपा को 38.38प्रतिशत मत मिले थे। 2017 के चुनाव में भाजपा के डॉ. रामलाल मार्कंडेय ने 2012 की हार का बदला लेते हुए रवि ठाकुर को पराजित किया था। इस चुनाव में भाजपा को 45.5 और कांग्रेस को 36.91प्रतिशत मत मिले थे। 2022 के विधानसभा चुनाव में फिर से डॉ. रामलाल मार्कंडेय व रवि ठाकुर के बीच मुकाबला हुआ था।

इस चुनाव में कांग्रेस के रवि ठाकुर को 52.91 और भाजपा के डॉ. रामलाल मार्कंडेय को 44.32 प्रतिशत वोट मिले थे। रवि ठाकुर दूसरी बार विधायक बने थे। वहीं चुनाव आयोग द्वारा लाहौल स्पीति में उपचुनाव की घोषणा करने और रवि ठाकुर को सुप्रीम कोर्ट से राहत न मिलने के बाद भाजपा नेता डॉ. रामलाल मार्कंडेय सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ अपना जनसंपर्क अभियान शुरु कर दिया है। वह पार्टी के टिकट को लेकर पूरी तरह आश्वस्त दिख रहे हैं। लाहौल स्पीति जिला कांग्रेस कमेटी भी हरकत में आ गई है।

आज 12 बजे केलंग में कार्यकारिणी और कार्यकर्ताओं की बुलाई बैठक

जिला अध्यक्ष ज्ञालसन ठाकुर ने वीरवार को दोपहर बाद 12 बजे केलंग में कार्यकारिणी और कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई है। पार्टी को यहां टूट का डर सता रहा है।

बैठक में संगठन और कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने तथा उपचुनाव पर चर्चा होगी। कांग्रेस से टिकट के लिए पूर्व मंत्री फुंचोक राय, पूर्व विधायक रघुवीर सिंह,जिला परिषद सदस्य कुंगा बौद्ध,जिला उपाध्यक्ष राजेश व जिला परिषद अध्यक्ष अनुराधा सिंह ने अपनी दावेदारी जताना शुरु कर दी है। भाजपा अगर रवि ठाकुर को मैदान में उतारती है तो उस सूरत मे डॉ. रामलाल मार्कंडेय निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

‘मोदी सरकार ने हिमाचल को शिक्षा क्षेत्र में बनाया आत्मनिर्भर…’, अनुराग ठाकुर ने BJP की गिनवाईं उपलब्धियां

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (13 अप्रैल 2024) शिमला। केंद्रीय सूचना, प्रसारण और युवा …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-